फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सलाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सीखे स्वास्थ्य के मंत्र

विज्ञापन
सलाद प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्कूल
विज्ञापन
कैथल। आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप के चौथे दिन विद्यार्थियों को संतुलित आहार और बेहतर फूड हाइजीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कैंप के दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वच्छ खानपान की आदतों के महत्व से अवगत कराया गया। विद्यालय के नोडल हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय चावला ने बताया कि सत्र की शुरुआत विद्यालय की अंग्रेजी प्राध्यापिका निशा गर्ग की ओर से की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली बेस्ट फूड हाइजीन प्रैक्टिस के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि भोजन करने से पहले और बाद में हाथ धोना, ताजे और स्वच्छ खाद्य पदार्थों का सेवन करना और भोजन को सही तरीके से ढककर रखना अच्छी सेहत के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान विद्यार्थियों को संतुलित आहार के विभिन्न तत्वों जैसे प्रोटीन, विटामिन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट और वसा के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने फूड स्टॉल व एग्जीबिशन के अंतर्गत आयोजित सलाद प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वयं विभिन्न प्रकार की आकर्षक सलाद प्लेट्स तैयार कीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सलाद के पोषण मूल्य और स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई।

सलाद प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें