फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने जानी उद्योगों की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
कामधेनु राइस मिल में छात्रों को सम्मानित करते हुए नरेश जैन, डॉ. सतीश मित्तल व अन्य।
विज्ञापन
गुहला-चीका। एवी विद्या मंदिर स्कूल चीका के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के तहत कामधेनु राइस मिल और सरस्वती प्लाईवुड का दौरा करवाया गया। कामधेनु राइस मिल में रोटरी क्लब चीका के प्रधान नरेश जैन, डॉ. सतीश मित्तल और अजय गोयल ने विद्यार्थियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों को राइस मिल की कार्यप्रणाली और धान से चावल तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद विद्यार्थियों को सरस्वती प्लाईवुड ले जाया गया, जहां लकड़ी से प्लाई बनाने की प्रक्रिया और आधुनिक मशीनों की कार्यप्रणाली का लाइव प्रदर्शन किया गया। मशीनों और उद्योगों की कार्यशैली देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। रोटरी क्लब पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि देश के विकास में उद्योगों की अहम भूमिका होती है और नई तकनीक से उत्पादन क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें