फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sat, 18 Oct 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
17kht_28राजौंद- सफाई अभियान के दौरान विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
राजौंद। किठाना कॉलेज ऑफ एजूकेशन किठाना के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिक्षा मंत्रालय की ओर से यह स्वच्छ पखवाड़ा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की थीम के अंतर्गत चलाया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ निर्मल सिंहरोहा ने की।कार्यक्रम में सभी विद्यार्थी बीए बीएड, बी.एस.सी.बीएड और बीएड के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कालेज प्रांगण की पार्कों की, अपने कक्षा कक्ष की और कॉरिडोर की सफाई की। कॉलेज प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामफल ढांडा ने सभी को बधाई दी। कॉलेज एमडी विकास ढांडा और प्राचार्या ने स्वयं सफाई कर स्वयंसेवक बनने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें