संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीए तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणामों में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की छह छात्राओं ने टॉप-10 में नाम दर्ज कराया। यह जानकारी कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि इनमें अंजली देवी ने 90 प्रतिशत के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार मुस्कान देवी ने 89 प्रतिशत के साथ विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान, मुस्कान ने 88.91 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान, उपासना ने 87.5 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां स्थान, कोमल रानी ने 86.7 प्रतिशत अंकों के साथ नौवां स्थान, प्रिया देवी ने 86.4 प्रतिशत अंकों के साथ दसवां स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
इस सफलता पर प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि इस सत्र के अब तक के विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में कॉलेज की 34 छात्राएं विश्वविद्यालय की टॉप 10 सूची में नाम बना चुकी हैं, जिसमें छह छात्राएं विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान पर रही हैं। इस मौके पर टॉपर छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर व कॉलेज स्टाफ से डॉ. मोनिका गुगलानी, अलका गोयल, सुदेश, रश्मि, नीरू, डॉ. हेमलता, कुसुम, डॉ. ममता मौजूद रही।