संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंडस पब्लिक स्कूल में मदर्स डे मनाया। अभिभावकों और छात्रों के लिए डांस, रैंप वॉक, मैजिक मैच स्टिक, पिरामिड बनाना एवं हेयर स्टाइल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली माताओं को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
समारोह की शुरुआत विद्यालय की मेंटर बिमला सुरजेवाला, निर्देशक अभिषेक सहारण और विद्यालय की प्राचार्य तनु पूनिया के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर प्री नर्सरी तथा फर्स्ट क्लास के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की अध्यापिकाओं ने नृत्य प्रस्तुति दी। इके बाद विद्यार्थियों इफ यू लव यूअर मम्मी गीत पर नृत्य किया गया।
वहीं सीनियर विंग में भी स्पेशल असेंबली का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने कविता, भाषण, संगीत की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने अपनी माता के लिए कार्ड बनाएं। मेंटर बिमला सुरजेवाला ने सभी माताओं को मदर्स डे की बधाई दी। प्राचार् तनु पूनिया ने अभिभावकों का आभार व्यक्त किया तथा छात्रों की प्रतिभा को सराहते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।