फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पर्यावरण क्विज में बालू स्कूल की छात्राओं ने हासिल की जीत

विज्ञापन
विजेता स्कूल टीमों के साथ ​शिक्षा विभाग के अ​धिकारी व अन्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में जिला स्तरीय पर्यावरण क्विज का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 34 सरकारी विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में राजकीय कन्या हाई स्कूल बालू की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिमला की टीम दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदाना की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता एससीईआरटी गुरुग्राम के निर्देशानुसार जिला शिक्षा विभाग की ओर से कराई गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने, जैव विविधता, प्रदूषण नियंत्रण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। उप जिला शिक्षा अधिकारी जय भगवान ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। प्राकृतिक संसाधनों का लगातार दोहन और बढ़ता प्रदूषण चिंता का विषय है। ऐसे में बच्चों को बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पानी और बिजली बचाने, पौधे लगाने, प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। अंत में उप जिला शिक्षा अधिकारी जय भगवान और जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में अनिल कुमार, अमृता और हितेश कुमार शामिल रहे।

स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद छह टीमों का चयन
जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार ने बताया कि कक्षा आठवीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों की प्रत्येक टीम में तीन सदस्य शामिल रहे। पहले सभी प्रतिभागियों का एक घंटे का स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली छह टीमों को मुख्य क्विज के लिए चुना गया।
विज्ञापन


चार चरणों में हुई मुख्य प्रतियोगिता
मुख्य क्विज में चार राउंड रखे गए। विद्यार्थियों से पर्यावरण, विज्ञान, जैव विविधता, जलवायु, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता के दौरान अंकों को स्कोर बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया जिससे प्रक्रिया पारदर्शी रही।

विजेता स्कूल टीमों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी व अन्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें