फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से बताया उद्यमिता का महत्व

विज्ञापन
प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्रों को सम्मानित करते हुए। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
गुहला चीका। गुरु गोबिंद सिंह पॉलिटेक्निक काॅलेज चीका में 21 अगस्त से 5 सितंबर तक उद्यमिता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में संस्थान के सांस्कृतिक गतिविधि विभाग की ओर से बुधवार को उद्यमिता विषय पर पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता कौशल और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपनी कला और विचारों के माध्यम से बेहतरीन पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. रजनी रघुवंशी, स्वाति गर्ग व एमएल साहू ने निभाई। प्रतियोगिता में अनु देवी प्रथम, प्रीतिका द्वितीय और लक्की तृतीय स्थान पर रहे। काॅलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार वालिया ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्रों को सम्मानित करते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें