फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Mon, 04 Dec 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी फार्मेसी कॉलेज में आयोजित फार्मेसी वीक कार्यक्रम रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों क्विज मुकाबले में हिस्सा लेने के अलावा हरियाणवी नृत्य, पंजाबी गिद्दा सहित सभी विधाओं में प्रस्तुति दी।
दूसरे दिन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं। प्राचार्य डॉ. रशमी मनचंदा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यह आयोजन किया गया है। अमूमन यह समझा जाता है कि फार्मेसी के बच्चे केवल अकादमिक कार्य ही करते हैं। मुख्य अतिथि सुरभि गर्ग ने कहा कि पढ़ाई के समय सांस्कृतिक गतिविधियों सहित सभी तरह के आयोजनों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज निदेशक नवनीत गोयल ने कहा कि बच्चों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। चाहे वह संगीत हो या खेल या अन्य मुकाबले, आरकेएसडी कॉलेज के विद्यार्थियों हमेशा आगे रहते हैं। दूसरे दिन रंगोली प्रतियोगिता करवाई। इस मौके पर आरकेएसडी संस्थाओं के चेयरमैन साकेत मंगल, महासचिव पंकज बंसल, अनिल शोरेवाला, अश्विनी शेरेवाला, एससी कौशिक, बीडीपी गुप्ता, योगेंद्र बंसल, हुक्म चंद बंसल, फार्मेसी कॉलेज के अध्यक्ष सुनील चौधरी, निदेशक नवनीत गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें