फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल के माध्यम से किया प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
Students demonstrated talent through science model - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
(कैथल) गुहला-चीका। राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका में सोमवार को दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान के मॉडल के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शनी दो दिन तक चलेगी। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डा. संजय गोयल ने अपने संबोधन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान ने हमारे जीवन को सरल एवं सुगम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञान प्रदर्शनी की संयोजिका प्रोफेसर प्रियंका नैन ने बताया कि इस दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में कैथल एवं जींद जिले के 18 प्राइवेट, एडेड एवं राजकीय महाविद्यालयों के 150 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया है। राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका के प्राचार्य राजेंद्र अरोड़ा ने मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल, टीम इंचार्ज एवं सभी प्रतिभागियों का महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल के प्राचार्य डा. संजय गोयल ने की। इस विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान कंप्यूटर साइंस, जीव विज्ञान, वनस्पति,विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान, फिजिक्स और केमिस्ट्री विषयों के 71 मॉडल प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मंच संचालन का कार्य सहायक प्रोफेसर जितेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें