संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चंदाना गेट स्थित एसएस बाल सदन स्कूल में दीपावली उत्सव मनाया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दीपावली उत्सव में कक्षा नर्सरी के छात्रों ने बलम मेरा गोरा चिटा छैल गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
कक्षा केजी के मेनू चढि़या डांस दा भूत पर जब अपना मस्ती भरा नृत्य प्रस्तुत किया। तब दर्शन अपने स्थान पर खड़े होकर नाचने लगे। कक्षा पहली द्वारा किस प्रकार कान्हा अपने दोस्तों के कहने पर माखन चुराते हैं और गोपियों उसका उलाहना लेकर मां यशोदा को किस प्रकार शिकायत करती है। इसका साकार रूप दर्शाया गया। जहां नन्हे मुन्ने बच्चों ने जमकर वाहवाही लूटी। कक्षा दूसरी व तीसरी के छात्र भी कहां पीछे रहने वाले थे। कक्षा दूसरी और तीसरी के द्वारा संडे मस्ती और दिवाली के गीतों पर जमकर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कक्षा चौथी और पांचवीं की छात्राओं ने घोड़ी चढ़कर गया था ब्यावन हरियाणवी गीत पर नृत्य प्रस्तुति कर माहौल को हरियाणवी रंग में रंग दिया। कक्षा सातवीं के छात्र-छात्राओं के द्वारा देश के तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए तिरंगा डांस प्रस्तुत किया गया। वहीं सीनियर छात्राओं के द्वारा राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत करते हुए मटकी का जो संतुलन बनाया उसको देखकर पूरा पंडाल हैरत में पड़ गया। कार्यक्रम में नाच मेरी जान, लूंगी डांस, हनुमान एक्ट, पंजाबी डांस, हरियाणवी डांस, भांगड़ा, किसान डांस, गुरु की महिमा, हमारी छोरियां छोरों से कम कोनी, भरत मिलाप इन कार्यक्रमों ने भी अपनी खूब छटा बिखेरी।
उत्सव की अध्यक्षता एसएस सोसाइटी के अध्यक्ष रवि भूषण गर्ग ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन नगर पालिका प्रतिनिधि सुरेश गर्ग नौच मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रमुख चिकित्सक डॉ. डीपी गुप्ता एवं प्रवीण चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सम्मानित मेहमानों के रूप में नरेश गर्ग, चंद्र प्रकाश गोयल, गौतम बंसल, प्रवीण कुमार, प्रेम सिंगला, प्रो. एसएन मंगला, अनुज गोयल, गुरदीप मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजरानी गर्ग, हिमांशु गर्ग, श्रेया गर्ग, कुसुम लता, सपना सिंगला, तृप्ता शर्मा, मोनिका मलिक, मोनिका सहारण, शोभा सिंगला, मधु सैनी, सीमा रानी, सोनिया लॉर्श, ज्योति धीमान, दीपा सैनी, पूजा सोनी, पिंकी सैनी, सुषमा सैनी उपस्थित थे।