कैथल। यह खबर उन विद्यार्थियों के लिए बेहद खास है, जो अब तक नई शिक्षा नीति में एबीसीडी स्कीम को नहीं समझ पा रहे थे। गौरतलब है कि नई शिक्षा नीति में विषयों को एबीसीडी चार स्कीमों में बांटा गया है। सभी स्कीमों के तहत विद्यार्थी अलग अलग डिग्री हासिल कर सकते हैं।
स्कीम ए में होगी बीए की मेजर डिग्री
राजकीय महिला महाविद्यालय चीका के प्राचार्य राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्कीम ए को मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स का नाम दिया है। इसके अंतर्गत ऑर्ट्स में बीए, साइंस में बीएससी लाइफ साइंस व बीएससी फिजिकल साइंस की डिग्री विद्यार्थी प्राप्त कर सकता है। इसमें तीन कौर व एक माइनर विषय पढ़ना होगा। स्कीम सी में एक मेजर विषय रहेगा जो ज्यादा पढ़ा जाएगा। सभी पेपर मेजर विषय के ही होंगे।
पहले वर्ष में विद्यार्थी एक मुख्य विषय का सुनिश्चित कर चार वर्षों में बीए मेजर की डिग्री हासिल कर सकते हैं। इस विकल्प को विशेष तौर पर मेजर डिग्री स्कीम भी कह सकते हैं।
स्कीम डी को इंटर डिसिप्लिनरी का दिया नाम
प्राचार्य राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि स्कीम डी के अंतर्गत आने वाले विद्यार्थियों को इसमें एक संकाय की पढ़ाई करवाई जाएगी। किसी ओर डिसीप्लिनरी का कोई विषय नहीं पढ़ाया जाएगा। इसी वजह से स्कीम डी को इंटर डिसीप्लिनरी का नाम दिया गया है। यह एक ऐसा विकल्प भी है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थी बीबीए, बीसीए, बीटीएम, बीएससी होम साइंस, बैचलर इन फिजिकल एजुकेशन, बैचलर इन हेल्थ एंड स्पोर्ट्स डिग्री हासिल करने के बेहतर विकल्पों को सुनिश्चित कर सकता है।
प्रथम वर्ष से विद्यार्थी ले सकते हैं विशेष विषय
प्राचार्य राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि स्कीम सी के तहत विद्यार्थी शुरू से ही एक मेजर विषय पढ़ेगा, जो ज्यादा पढ़ा जाएगा। सभी पेपर उस मेजर विषय के ही होंगे। इसमें एक विषय में स्पेशल बीए मानी जाएगी।
चौथे वर्ष में विषय संग कर सकते हैं ऑनर्स की डिग्री
महिला महाविद्यालय चीका के प्राचार्य राजेंद्र अरोड़ा ने यह भी बताया कि स्कीम बी, स्कीम ए और स्कीम सी के मध्य की स्कीम है। जिसने स्कीम ए मल्टी डिसिप्लिनरी के तहत और स्कीम सी यानी एक विशेष विषय पढ़ा हो, इसी प्रकार विद्यार्थी द्वितीय वर्ष से एक विशेष विषय रख सकते है, वहीं तृतीय वर्ष में विशेष विषय के साथ स्नातक और चौथे वर्ष उसी विशेष विषय के साथ ऑनर्स की डिग्री हासिल कर सकते हैं।
स्कीम ए- इसे मल्टी डिसिप्लिनरी डिग्री प्रोग्राम नाम दिया गया है। इसके तहत आर्ट्स में बीए, साइंस में बीएससी लाइफ साइंस और बीएससी फिजिकल साइंस की डिग्री ले सकते हैं।
स्कीम बी-
इसमें वही विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे, जो स्कीम ए और सी के तहत पहले दो सेमेस्टर पूर्ण कर चुके हैं अर्थात जिन्होंने स्कीम ए और स्कीम सी के साथ दो सेमेस्टर पूर्ण कर लिए हों। ये विद्यार्थी दूसरे साल से एक मुख्य विषय रख सकते हैं और तीसरे साल उसी मुख्य विषय से स्नातक और चौथे साल ऑनर्स की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।
स्कीम सी-
इसमें स्कीम के साथ प्रथम वर्ष में ही विद्यार्थी एक मुख्य विषय का चयन कर चार साल में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। इस स्कीम को ऑनर्स डिग्री स्कीम भी कहा जा सकता है।
स्कीम डी- स्कीम डी को इंटर डिसिप्लिनरी का नाम दिया गया है, जिसके तहत विद्यार्थी बीबीए, बीसीए, बीटीएम, बीटीएम, बीएससी होम साइंस, बैचलर इन फिजिकल एजुकेशन, बैचलर इन हेल्थ एंड स्पोर्ट्स डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।