फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नन्हे विद्यार्थियों ने नृत्य और अभिनय से जीवंत की श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। गांव जाखौली स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में सजे नन्हे विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण और राधा पर आधारित भक्ति गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। नन्हे विद्यार्थियों की आकर्षक वेशभूषा, भावपूर्ण अभिनय और मनमोहक नृत्य ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रेम, सत्य, कर्म और मानवता का संदेश देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की तैयारियों में मनीषा मैडम ने विशेष भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में मोनिका, प्रवेश, सरोज, श्वेता, रेनू, उपासना, बारू राम, महावीर कोच सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने सहयोग किया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें