फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मांगों के लिए विद्यार्थियों ने किया परीक्षाओं का बहिष्कार

Mon, 16 Jun 2025 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे छात्रों पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लाठी चार्ज किए जाने और मांगे मनवाने के लिए कृषि महाविद्यालय कौल के छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के धरने पर बैठे तमाम छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में कहा है कि जब तक वीसी बीआर कांबोज को उनके पद से नहीं हटाया जाता और उनकी सभी मांगे माने जाने तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस समय उनकी परीक्षाएं चल रही है जिन्हें उन्होंने मांगे माने जाने तक बहिष्कार किया हुआ है। उन्होंने कहा कि सोमवार को उनकी परीक्षा है जिसको लेकर वह काफी चिंतित है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन यह चाहता है कि सभी बच्चे परीक्षाओं में फेल हो जाएं। इसी मकसद को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों पर यह कार्रवाई की है। धरना पर बैठे छात्र-छात्राओं ने बैनर पर लिखा हुआ है कि गुरु नहीं यह गुंडे है।
बैनर पर लिखे हुए इन शब्दों को विस्तार से व्याख्यित करते हुए कहा कि गुरुओं का काम अपने शिष्यों को शिक्षा देना होता है ना की गुंडा तत्वों की तरह उन पर बेरहमी से प्रहार करना होता है। छात्र-छात्राओं ने कहा कि जो भी इस समय धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करता है विश्वविद्यालय प्रशासन उन पर तरह-तरह के दबाव डालकर उन्हें प्रताड़ित करने काम कर रहा है। छात्र-छात्राओं ने सरकार से मांग की है कि उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनकी तमाम मांगों को मान लिया जाए और और परीक्षाओं के कम से कम 15 दिन का समय दिया जाए ताकि वह मानसिक रूप से परीक्षाओं के लिए तैयार हो जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें