फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस क्यू शेल्टर न होने से छात्र परेशान

Tue, 16 Sep 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर बस क्यू शेल्टर का अभाव यात्रियों, विशेषकर विद्यार्थियों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। फिलहाल शहर में केवल अर्जुन नगर और विश्वकर्मा चौक पर ही बस क्यू शेल्टर बनाए गए हैं। अन्य स्थानों पर यह सुविधा न होने के कारण छात्र-छात्राओं को धूप और बारिश के समय खुले आसमान के नीचे खड़ा होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर परिषद ने बस क्यू शेल्टर बनाने की प्रक्रिया तो शुरू की थी, लेकिन अब तक केवल दो ही स्थानों पर निर्माण कार्य पूरा हो पाया है। शहर में बसों के रुकने के लिए विश्वकर्मा चौक, पिहोवा चौक, खुराना रोड और अर्जुन नगर बाईपास प्रमुख चार स्थान हैं। इनमें से अर्जुन नगर और विश्वकर्मा चौक को छोड़कर बाकी जगह कोई शेल्टर नहीं है।

इसके अलावा शहर के भीतर कमेटी चौक, सीवन गेट, प्रताप गेट, पुराना बस अड्डा, जाखौली अड्डा, सिरटा रोड, अंबाला बाईपास और ढांड बाईपास समेत 10 से अधिक स्थान ऐसे हैं जहां यात्रियों के लिए शेल्टर की आवश्यकता है। शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले करीब पांच हजार विद्यार्थी प्रतिदिन गांवों से आते हैं। संवाद
विज्ञापन







शहर के मुख्य चौक पर लोगों की सुविधा के लिए ही बस क्यू शेल्टर बनवाए गए हैं। यदि किसी अन्य चौक पर शेल्टर की जरूरत है तो संबंधित क्षेत्र के पार्षद की ओर से इसका प्रस्ताव कार्यालय में जमा कराया जाए। उसके बाद प्राकलन तैयार कर वहां पर शेड बनाया जा सकता है। -सुरभि, नगर परिषद अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें