फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: काॅलेजों में प्रवेश लेने के लिए उमड़ रहे विद्यार्थी

Sat, 31 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन करने में कुछ दिन शेष हैं। इसलिए रोजगारपरक विषयों के साथ बेसिक कोर्स में दाखिला लेने विद्यार्थी कॉलेजों में पहुंच रहे हैं।

आरकेएसडी कॉलेज कैथल प्रशासन के अनुसार अब तक विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में 1300 से अधिक छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण कर चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. सत्यबीर सिंह मेहला ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे कॉलेज के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, उत्कृष्ट अकादमिक माहौल और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी हमारे संस्थान में प्रवेश लेने के लिए आकर्षित हो रहे हैं।

डॉ. मेहला ने आगे बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत कॉलेज की ओर से बहुविषयक पाठ्यक्रमों, कौशल विकास कार्यक्रमों और नवाचार आधारित शिक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जा सके।
विज्ञापन


कॉलेज के प्रवेश प्रभारी डॉ. विकास भारद्वाज ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से ऑनलाइन एवं पारदर्शी बनाया गया है। इसहायता केंद्र के माध्यम से प्रतिदिन सैंकड़ों विद्यार्थी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें