फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों व एनसीसी कैडेटों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 14 Aug 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल। तिरंगा यात्रा निकालते जाट स्कूल के विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
कैथल। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी कैडेटों व विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाली। प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने तिरंगा लहराकर रैली को रवाना किया। एनसीसी कैडेटों व विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए शहरवासियों को अपने-अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। 70 एनसीसी कैडेटस व 200 अन्य विद्यार्थियों ने शहर की गलियों में तिरंगा हमारी शान, देश की पहचान, हर घर तिरंगा, भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय जवान जय किसान जैसे नारे लगाकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। शहरवासियों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके साथ नारे लगाए। रैली का उद्देश्य लोगों में देश के प्रति आदर, सम्मान और देशभक्ति की भावना पैदा करना था। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी मुनीश, एनएसएस अधिकारी पूनम व अन्य स्टाफ से अनीता, मीना व श्री अनिल कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रधान राजकुमार, उप प्रधान बलजिंदर सिंह, महासचिव रश्मि, कोषाध्यक्ष बलकार व अन्य सदस्यों ने विद्यार्थियों को व शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें