प्रतियोगिता में विजेता रही छात्रा को सम्मानित करते हुए प्राचार्य जितेंद्र मोर। विज्ञप्ति
गुहला चीका। राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका कैथल में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर एमए हिंदी प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित छात्राओं के स्वागत में एक समारोह का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर हमारे जीवन में शिक्षक को महत्व विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें एमए हिंदी प्रथम वर्ष की छात्रा वैशाली ने पहला स्थान, अल्फारा ने द्वितीय स्थान व बोहती देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी छात्रों ने अपना परिचय देते हुए जीवन के उद्देश्यों को सांझा किया। महाविद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र मोर ने सब बच्चों को जीवन में खूब मेहनत करने का संदेश दिया। फिजिकल एजुकेशन के प्राध्यापक जसकरण, हिंदी विभाग के प्राध्यापक पुनीत कुमार, डॉ. मलखान सिंह, डॉ. फूल कुमार आदि मौजूद रहे।