पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण करती पर्यावरण प्रहरी पारुल। विज्ञप्ति
गुहला चीका। डीएवी स्कूल चीका की 10वीं कक्षा की छात्रा पारुल कोरोना काल से पौधरोपण के जरिये धरा को हराभरा बनाने की मुहिम में जुटी है। इनके प्रयासों से शहर के पार्कों, सड़कों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं। पर्यावरण की प्रहरी पारुल पौधारोपण ही नहीं बल्कि पौधों की देखभाल और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का कार्य भी कर रही हैं। पारुल ने कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण से संबंधित हर दिवस पर पौधारोपण करती हैं। गुहला प्रशासन की ओर से 26 जनवरी 2021 व 2023 को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। करनाल में 10 मार्च 2023 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तत्कालीन सीएम मनोहर लाल और पूर्व महिला व बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने राज्य स्तरीय बालिका पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र व 11 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया था।
पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण करती पर्यावरण प्रहरी पारुल। विज्ञप्ति