फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्रा मानसी ने बेस्ट कैडेट का पद प्राप्त किया

विज्ञापन
मेडल के साथ एनसीसी कैडेट्स। कालेज
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय, कैथल की एनसीसी कैडेट ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में आयोजित सीएटीसी-134 कैंप में अपनी प्रतिभा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। 4 जुलाई से 13 जुलाई तक आयोजित इस कैंप में हरियाणा 10 बटालियन की महाविद्यालय की 17 एनसीसी कैडेट ने भाग लिया।
विज्ञापन

कैंप के दौरान कैडेट ने विभिन्न प्रशिक्षण, खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मानसी ने बेस्ट कैडेट का पद प्राप्त किया, दौड़ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया और खो-खो प्रतियोगिता में पदक हासिल किया। वहीं बीएजेएमसी द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजलि ने नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किया।
बीएससी फिजिकल साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा रितिका ने सीनियर कमांडर के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया और मेडल प्राप्त किया। कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सक्रिय भागीदारी के लिए एनसीसी कैडेट को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी छात्राओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करती है। छात्राओं की ये उपलब्धियां महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने एनसीसी कैडेट की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कैंप छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्राध्यापक वर्ग से प्रो. राधिका व एएनओ सुदेश उपस्थित रही।

मेडल के साथ एनसीसी कैडेट्स। कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें