फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पराली जलाना जारी चार नए मामले आए

Wed, 30 Oct 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिले में पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं। सेटेलाइट से मिली जानकारी के अनुसार चार जगहों पर पराली जलाने की लोकेशन मिली है।

मंगलवार को एक्यूआई 212 दर्ज किया गया। गौरतलब है कि जिले में 133 मामले पराली जलाने के मामले सामने आ चुके है। इसके अलावा अब तक 96 किसानों के खिलाफ रेड एंट्री की गई है। कृषि विभाग ने लापरवाही बरतने में पर 42 कर्मचारियों को नोटिस भी दिया है जबकि तीन कर्मचारी सस्पेंड किए गए हैं।

इसके साथ ही दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, 21 किसानों को पराली जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार को भी जिले में पराली जलाने का कोई नया मामला नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से जिला प्रशासन ने पराली जलाने के मामले पर काफी सख्ती की हुई है। पराली जलाने के मामले बढ़ने के बाद प्रदूषण का स्तर भी 200 और 250 के बीच रहने लगा है। मंगलवार को भी वायु प्रदूषण का स्तर 231 दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें