फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तेज हवाओं ने दी गर्मी से राहत, जल्द बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उमस भरी गर्मी ने लोगों को जमकर सताया। खासकर दोपहर के समय तेज धूप होने से लोग पसीने से तरबतर नजर आए। पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान में उमस भरी गर्मी हो रही है। दिन के समय में हवा न चलने से लोगों को अधिक गर्मी लगती है। शाम पांच बजे मौसम में अचानक बदलाव हुआ तेज हवा चलने लगी। जिसके बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से हल्की राहत मिली।
विज्ञापन


सोमवार को भी उमस भरी गर्मी ने लोगों को सताया। उमस के कारण पंखे और कूलर से भी आराम नहीं मिल रहा। उमस के कारण लोागें को नींद भी नहीं आई। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बूंदाबांदी और कहीं-कहीं तेज बारिश के आसार हैं। सोमवार को दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई।

वहीं, बाहर निकले लोगों का गर्मी से गला सूखने लगा। लोग पसीना पोंछते नजर आए। गला तर करने को अधिकतर लोग शिकंजी, आम का पना, नींबू पानी, आदि पीते नजर आए। उमस भरी गर्मी देर रात तक परेशानी का कारण बनी रही।
विज्ञापन


नमी का बढ़ना मानसून के दस्तक देने का संकेत हैं। मौसम बारिश के अनुकूल हो रहा है। इस पूरे सप्ताह धूप-छांव का मौसम बना रहेगा। मानसून भी इस सप्ताह दस्तक दे सकता है।-डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें