फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से थमी कैथल की रफ्तार

Wed, 02 Sep 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

विभिन्न कर्मचारी संगठनों को लेकर अपनी मांगों को लेकर बुधवार को घोषित राष्ट्रव्यापी हड़ताल से कैथल का जनजीवन भी खासा प्रभावित हुआ।

कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से कई विभाग पूरी तरह सूने रहे। ऐसे में आमजन के काम नहीं हो सके। सर्वाधिक परेशानी बस स्टैंड एवं नगर परिषद के काम के लिए लोगों को हुई।

बैंकों में भी 90 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा।
रोडवेज की तीन यूनियनों के हड़ताल में शामिल होने से सुबह के समय 42 बसें चली। इसके बाद कुछ बसों को पुलिस लाइन मैदान से चलाया गया। ऐसे में दिनभर में कैथल डिपो की 151 बसों में से केवल 53 बसें ही चल सकी। इससे रोडवेज को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


बसें नहीं मिलने से यात्री अपने गंतव्य स्थानों पर जाने के लिए भटकते रहे। इन्हें मजबूरन निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।


सीएमओ कार्यालय में आए केवल तीन कर्मचारी
सीएमओ कार्यालय में कुल 67 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। यहां केवल 3 कर्मचारी काम पर नजर आए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने कमान संभाली। डिस्पेंसरी में कर्मचारियों के पहुंचने के कारण हड़ताल का ज्यादा असर नहीं दिखा।

नहीं बन सके प्रमाण पत्र
नगर परिषद में हड़ताल का पूरा असर देखने को मिला। यहां अधिकतर ब्रांचें खाली रहीं। शहरवासी कुलदीप माजरा व राजबीर सिंह ने बताया कि वह जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर पालिका पहुंचे, लेकिन यहां सारे कार्यालय बंद होने दिखे। इसी प्रकार से सुरेश कुमार, अमित व मनोज ने बताया कि वह भी नपा में किसी कार्य से आए थे। लेकिन हड़ताल होने की वजह से दिक्कत हुई।

विद्युत भवन में पांच कर्मचारी
विद्युत भवन में कुल 53 कर्मचारियों में 5 कर्मचारी ड्यूटी पर नजर  आए। इसके अलावा डीसी रेट व कांट्रेक्ट पर नियुक्त कर्मचारी भी ड्यूटी पर थे।

बिजली आपूर्ति में बाधा संबंधी रिपोर्ट नहीं मिली। एसडीओ प्रदीप श्योकंद ने बताया कि बिजली विभाग में सब-अर्बन नंबर 2 यूनिट में कुल 92 में से 16 कर्मचारी आए। बाकी हड़ताल पर रहे। डीसी रेट व कांट्रेक्ट पर लगे सभी कर्मचारी ड्यूटी पर आए। किसी भी तरह से बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई।

प्रदर्शन कर जताया रोष
जन संघर्ष मंच हरियाणा के सदस्यों ने राष्ट्र व्यापी हड़ताल में हिस्सा लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेशाध्यक्ष फूलसिंह गौतम के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में श्रमजीवी संघर्ष मोर्चा के सचिव सोमनाथ, निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन के प्रचार सचिव ईश्वर सिंह गुहाणा और मनरेगा मजदूर यूनियन के उप प्रधान रामचंद्र भी थे।
जन स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।

 जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकतर कर्मी हड़ताल पर थे। सभी कर्मचारी सुबह की गेट पर एकत्रित हो गए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसएफआई ने भी राष्ट्र व्यापी हड़ताल में भाग लिया और नारेबाजी करते हुए नए बस स्टैंड पर पहुंचे। जिसके तहत आरकेएसडी कॉलेज, आरकेएसडी इवनिंग कॉलेज, जाट कॉलेज, बीआर अंबेडकर कॉलेज व डाईट में हड़ताल रही। डिप्लोमा वेटरनरी ऐसोसिएशन ने भी जिला सचिव सत्यवान गोस्वामी के नेतृत्व में हड़ताल में भाग लिया।


प्रोफेसर्स ने लगाए काले बिल्ले
हड़ताल में शामिल हुए आरकेएसडी कॉलेज के प्राध्यापकों ने काले बिल्ले लगाकर रोष जताया। इस अवसर पर कॉलेज वाइस प्रिंसिपल ओपी गर्ग, एचसीटीए के पूर्व प्रधान डा. राजबीर पराशर, एचसीटीए के जोनल सचिव डा. ओपी सैनी, प्रोफेसर चेतना, डा. सीबी सैनी, डा. लक्ष्मी, विकास भारद्वाज, डा. अशोक कुमार, जयबीर धारीवाल, प्रोफेसर रीचा सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।

भटकते रहे यात्री
अमरजीत ने बताया कि हांसी जाना था। लेकिन बस ना मिलने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संदीप ने बताया कि उसे किसी जरूरी कार्य के लिए कुरुक्षेत्र जाना था, लेकिन हड़ताल की वजह से परेशानी हो रही है। और निजी वाहन चालक सवारियों से दोगुना किराया वसूल रहे हैं।

 बस अड्डे पर आए सीए सतीश सिंघल ने कहा कि हड़ताल से जनता को परेशानी होती है। हर रोज कर्मचारियों को इस तरह से हड़ताल नहीं करनी चाहिए।

बैंकों में 90 करोड़ से ज्यादा का कामकाज प्रभावित
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। शशि मंगल ने बताया कि देश की सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्र व्यापी हड़ताल का समर्थन किया है। श्रम विरोधी व जन विरोधी नीतियों के विरोध में ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी संघ, भारत बैंक कर्मचारी की अग्रणी ट्रेड यूनियन, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एवं को ओपरेटिव बैंक व अन्य सभी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। जिले भर में करीब 90 करोड़ से अधिक का काम-काज प्रभावित हुआ है।

पूंडरी में दिखा पूरा असर
पूंडरी। पूंडरी में हड़ताल का खासा असर देखने को मिला। हड़ताल के बावजूद यहां इक्का-दुक्का बसें चलती नजर आई। सुबह दिल्ली के लिए चार से पांच बसें रवाना हुई।

 निजी वाहन चालकों ने जमकर चांदी कूटी। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने किसान भवन में एकत्रित होकर नारेबाजी की। अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। बिजली निगम की पूंडरी यूनिट में यूनिट चेयरमैन अभयराम के नेतृत्व में धरना दिया गया। यहां सब डिवीजन नंबर दो, ढांड व डिवीजन कार्यालय के सभी कर्मचारी शामिल हुए। वन विभाग पूंडरी व अध्यापक संघ पूंडरी ने भी हड़ताल में शामिल होकर इलेक्ट्रीसिटी यूनियन को समर्थन दिया।
विज्ञापन



सीवन भी प्रभावित
सीवन। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कज यूनियन के कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लिया। धरने की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान रोशन लाल सैनी ने की। यूनिट प्रधान स्वराज सिंह, कुलदीप शर्मा, रोशन लाल,कमल कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप मोगा, सुरेन्द्र , मदन लाल, लाभ सिंह, पवन कुमार, भगवान दास, मनोहर  सिंह, सुरजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें