फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आज चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसरों की हड़ताल

Thu, 25 Jul 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। वेतन बढ़ाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में जिला नागरिक अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में वीरवार से चिकित्सक हड़ताल शुरू करेंगे। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं, पोस्टमार्टम भी चिकित्सक नहीं करेंगे। चिकित्सकों के साथ नर्सिंग आफिसर भी दो घंटे की हड़ताल पर रहेंगी।
विज्ञापन


एक दिन पहले नर्सिंग आफिसर ने काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन किया था। एचसीएमएस एसोसिएशन के जिला प्रधान डा. ललित ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। पहले भी डाक्टर दो घंटे की हड़ताल कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। अब संगठन से वीरवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें