फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 15 तक बढ़ी हड़ताल, 350 जन्म-मृत्यु, 200 निवास प्रमाणपत्र अटके

Wed, 12 Aug 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
नगर परिषद में काम कराने आया व्य​क्ति बंद आफिस में झांकते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। निकाय कर्मचारियों की हड़ताल 15 अगस्त बढ़ जाने से शहर में बुनियादी नागरिक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जन्म-मृत्यु, निवास प्रमाणपत्र और विवाह पंजीकरण सहित कई जरूरी सेवाओं का काम अटक गया है। वहीं शहर की सड़कों पर करीब 200 टन कचरा जमा हो गया है।
नाराज कर्मचारियों के काम बंद करने से नगर परिषद कार्यालय में लोगों से जुड़े कई जरूरी काम पूरी तरह ठप पड़े हैं। आंकड़ों के मुताबिक, हड़ताल के कारण अब तक करीब 350 जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र तथा 200 से अधिक डोमिसाइल प्रमाण पत्र अटके हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा करीब 40 विवाह पंजीकरण (मैरिज रजिस्ट्रेशन) के मामले भी लंबित हैं। हड़ताल के कारण टैक्स जमा करने का काम भी प्रभावित हो रहा है। प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण
युवाओं को नौकरी और दाखिले के लिए आवेदन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारी संगठन के सचिव शिवचरण ने बताया कि रोहतक में हुई बैठक के बाद हड़ताल को 15 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगों को लेकर समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
जिले के करीब 600 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। शहरवासी कपिल, सुरेंद्र और प्रवेश आदि ने बताया कि नगर परिषद में लोगों से जुड़े काम ठप पड़े हैं और सड़कों पर जगह-जगह कचरा
फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सफाई व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सेवाओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
छठे दिन भी दिया धरना : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका के कर्मचारियों ने 13 मई को हुए समझौते को लागू न करने और वादाखिलाफी के विरोध में नगर परिषद कैथल में छठे दिन भी हड़ताल जारी रखी। नाराज कर्मचारियों ने नगर परिषद कैथल के गेट पर
धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान ने की, जबकि संचालन ब्लॉक सचिव विक्की टांक ने किया।
प्रदर्शन में राज कुमार मंचल, जगदीश कुमार, सुमेश राणा, पंकज गिल, सूरज सहोत्रा, मुकेश कुमार प्रेमी, सुखा नौच, अमित कुमार क्योड़क और देश राज चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन


सड़कों पर 200 टन कचरा
निकाय कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। शहर की मुख्य सड़कों और विभिन्न स्थानों पर अब तक करीब 200 टन कचरा जमा हो चुका है। जगह-जगह लगे कचरे के ढेरों से बदबू उठ रही है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में सड़कों पर फैले कचरे के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

नगर परिषद में काम कराने आया व्यक्ति बंद आफिस में झांकते हुए। संवाद

नगर परिषद में काम कराने आया व्यक्ति बंद आफिस में झांकते हुए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें