फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन लाचार, हड़ताल से मचा हाहाकार

Sat, 03 Sep 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
जनता परेशान, कर्मचारियों ने ली चैन की नींद - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कैथल। राष्ट्रव्यापी कर्मचारियों की हड़ताल का जिले में व्यापक असर देखने को मिला। विभिन्न विभागों में कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया। जिससे जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोडवेज से जहां महज 14 बसें सुबह निकलीं, वहीं स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में भी हड़ताल के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में जहां केवल इमरजेंसी सेवाओं का छोड़कर सभी विभागों में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिसके कारण पूरा दिन अस्पताल में हाहाकार मचा रहा। पैक्स नगरपालिका, बीएंडआर, राजस्व विभाग, टूरिज्म और वन विभाग में हड़ताल 90-100 प्रतिशत रही। शिक्षा, सिंचाई विभाग, पशुपालन और अन्य विभागों में भी हड़ताल का अच्छा खासा असर नजर आया।

यात्री हुए परेशान
रोडवेज में 148 बसों में से पूरे दिन में 14 बसें चली। सुबह दिल्ली, कटरा, पटियाला, चीका के लिए बसें निकल पाईं। इसके अलावा कुछ बसों को पुलिस लाइन से भी चलाया गया। लेकिन अधिकतर बसें न चलने के कारण यात्रियों का भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटो तक इंतजार करने के बाद यात्रियों ने निजी वाहनों से जाना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं बसें न चलने के कारण रोडवेज को भी लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। प्रधान पहल सिंह ने बताया कि रोडवेज में करीब 735 कर्मचारी है। जिसमें अधिकतर कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे रहे है। विभिन्न यूनियनों ने जहां हड़ताल में भाग लिया, वहीं कर्मचारी नेता बीरबल शर्मा ने कहा कि बीएमएस यूनियन के अलावा तीन अन्य यूनियनों ने हड़ताल में भाग नहीं लिया।  

स्वास्थ्य सेवाएं रहीं पूरी तरह से बेहाल
सामान्य अस्पताल में एनएचएम सहित अन्य विभागों के कर्मचारी पूरी तरह से हड़ताल पर रहे है। अस्पताल में कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरा दिन हाहाकार मचा रहा। जिसके कारण मरीजों का दवाईयां तक नहीं मिली। मरीज पर्ची कटवाकर डॉक्टर को ढुंढने में लगा हुआ था।

वहीं डॉक्टर मिलने के बाद दी जाने वाले दवाईयां देने वाला वहां पर कोई नहीं था। सामान्य दिनों के अनुसार जहां ओपीडी के लिए करीब 1400 से अधिक मरीज आते थे। वहीं हड़ताल की सूचना पाकर करीब 900 के करीब मरीज आए। अस्पताल में एनएचएम के सहित करीब 1400 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर रहे है।

आपातकालीन सेवाएं रही जारी
सामान्य अस्पताल में केवल इमरजेंसी सेवा और उसके लिए एंबुलेंस उपलब्ध रही। इसके अलावा पूरा दिन एंबुलेंस के लिए कॉल्स आती रही। लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण एंबुलेंस लेकर नहीं गए। इसके अलावा अस्पताल में ब्लड टेस्ट के लिए केवल इमरजेंसी सेवाएं ही खुली थी।

सुबह के दवाई लेने का इंतजार कर रहे है
दवाई लेने के लिए आई बुजुर्ग महिला कमला देवी, सुनीता, मनीषा, रामो देवी ने बताया कि डॉक्टर से तो उनके इलाज के लिए दवाई लिख दी है। लेकिन दवाई देने वाले नहीं आए है। सुबह से लेकर करीब 12 बजे तक महिलाएं दवाईयों की खिड़की खुलने का इंतजार करके लौट गई।

बिजली विभाग और पब्लिक हेल्थ रहा बेहाल
हड़ताल के कारण बिजली विभाग से भी सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। प्रधान सतपाल राविश ने बताया कि करीब 900 कर्मचारी में से 800 से हड़ताल पर बैठे रहे। जिसके कारण लोगों को बिजली संबंधी शिकायतें दूर नहीं हो सकी। इसके अलावा पब्लिक हेल्थ में भी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

स्कूलों में पढ़ाई रही प्रभावित
हड़ताल के कारण स्कूलों की छुट्टी तो नहीं हुई लेकिन करीब 1200 से अध्यापक हड़ताल पर रहने के कारण स्कूलों में पूरी तरह से पढ़ाई प्रभावित रही।

यह रही कर्मचारियों की मुख्य मांगे
न्यूनतम वेतन 18000 रुपये मासिक हो, श्रम कानूनों में बदलाव रद्द, आउटसोर्स और ठेका प्रथा बंद करो, कच्चे कर्मचारी, मजदूरों को पक्का करो, पंजाब के सामान वेतनमान दो, खाली पदों पर स्थायी भर्ती करो, बिजली और रोडवेज के निजीकरण के बिल -2015 वापिस लेने की मांगें हैं।

हड़ताल के दौरान कर्मचारी बड़ी संख्या में अशोक शर्मा, गांधी, बाबू राम की अध्यक्षता में जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। जिसमें सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के अतिरिक्त सीटू, खेत मजदूर यूनियन, एआईयूटीयूसी भी प्रदर्शन में शामिल हुए।  इस अवसर पर नरेश कुमार, अशोक कुमार, जयप्रकाश शास्त्री, रामपाल शर्मा, राजेंद्र सिणद, ओमपाल, बसाऊ राम और कुलदीप मौजूद थे।

बैंकों में भी प्रभावित रहा कामकाज
हड़ताल के कारण बैंकों में भी कामकाज प्रभावित रहा। एसबीआई को छोड़कर सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रही। बैंक कर्मचारी नेता शशि मंगल ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने इस हड़ताल में भाग लिया।

कर्मचारियों ने सरकार को जमकर कोसा हड़ताल से आम जन जीवन हुआ प्रभावित
पूंडरी। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वïान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल किसान भवन में ब्लाक प्रधान कृष्ण करोड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई और मंच का संचालन ब्लाक सचिव दर्शन लाल ने किया। पूंडरी बस स्टेंड पर बैठक कर सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की और सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। आंगनबाड़ी की राज्य महासचिव शकुंतला ने हड़ताल के मुद्दे बताए। हड़ताल में पार्ट टाईम, अध्यापक, जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, वन मजदूर, आंगनबाड़ी, मिड डे मील, आशा वर्कर, स्वास्थ्य विभाग और एजुसेट आदी विभागों ने हड़ताल में भाग लिया। इस मौके पर मीना देवी, कृष्ण कुमार, होशियार सिंह, जोगिंद्र, महीपाल, इंद्रजीत, कविता मिड डे मील, बबली और राकेश शास्त्री सहित मौजूद थे।

राजौंद में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
राजौंद। असंध रोड़ पर स्थित जल घर में सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारियों और संगठनों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एस के एस ब्लाक सचिव रामफल पटवारी ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूर, कर्मचारी और जन विरोधी नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

निजी वाहनों ने कूटी चांदी
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते जहां रोडवेज बसें बंद थी, वहीं लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिससे निजी वाहनों ने इस दिन खूब चांदी कूटी।
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम कार्यालय में सभी कर्मचारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लिया। महासंघ के जिला उप प्रधान राकेश कोटड़ा, सुरजीत कोटड़ा, रामकरण, प्रवीण, सतपाल मौजूद रहे।

कर्मचारियों ने लिया हड़ताल में भाग व सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
सीवन। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के सभी कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। हड़ताल की अध्यक्षता सब-यूनिट प्रधान रोशन लाल ने की। इसी तरह हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 1 दिवसीय हड़ताल रमेश कुमार जिला चेयरमैन हरियाणा कर्मचारी महासंघ की अध्यक्षता में की गई। भारत बंद के आह्वान पर सर्व कर्मचारी महासंघ हरियाणा ब्लाक सीवन ने जलघर नंबर 1 पर धरना व प्रदर्शन किया गया। रोशन लाल, रमेश कुमार, कंचन, पारस, महीपाल चहल, अनिल अलेवा, प्रधान सतीश ढांडा, राजबीर जे.ई., विक्रम शर्मा पूर्व प्रधान, सूरजभान, नरेंद्र शर्मा, हीरा लाल, अमित सहित काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें