फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों को मजबूत बनाना जरूरी : जोनी ग्रोवर

विज्ञापन
जानकारी देते सरपंच जोनी ग्रोवर, गगनदीप सिंह व गुरप्रीत सिंह। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सीवन। गांव खरकां के सरपंच जोनी ग्रोवर ने कहा कि गांवों में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायतों को पर्याप्त बजट और प्रशासनिक स्तर पर पूरा सहयोग मिलना आवश्यक है। गांव की छोटी-बड़ी समस्याओं की जानकारी सबसे पहले पंचायत प्रतिनिधियों को होती है, इसलिए विकास योजनाओं को तैयार करने और लागू करने में उनकी भूमिका को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गलियों का निर्माण, नालियों की मरम्मत, स्वच्छ पेयजल, सफाई और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं ग्रामीणों की प्रमुख जरूरत हैं। इन कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए सरकार को पंचायतों के लिए बजट समय पर जारी करना चाहिए। इस अवसर पर खेड़ी के सरपंच गगनदीप सिंह और रामदासपुरा के सरपंच गुरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।

जानकारी देते सरपंच जोनी ग्रोवर, गगनदीप सिंह व गुरप्रीत सिंह। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें