फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत नुक्कड़ नाटक कर किया जागरूक

Fri, 23 May 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। वार्ड नंबर-दो में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए बैठक की। इसमें सभी आशा वर्करों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नुक्कड़ नाटक पेश कर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता फैलाई। रसीना स्कूल में भी नाटक पेश कर लोगों को संदेश दिया गया।

बैठक में एएनएम दर्शना ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर से कहां की अपने-अपने क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं का डाटा अपडेट रखें और भ्रूण जांच से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें। कहा कि लिंगानुपात सुधारने के लिए, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाने, और बेटियों को शिक्षा के समान अवसर प्रदान करने के लिए हमें मिलकर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। हर क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। संवाद

उधर, शिक्षा भारती फाउंडेशन की ओर से संचालित सत्य भारती स्कूल रसीना की छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गांव की मुख्य चौपाल में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक में कक्षा तीसरी से पांचवी कक्षा तक की लड़कियों ने भाग लिया। लड़कियों ने नाटक के माध्यम से लोगों को बताया कि लड़कियां पढ़ लिखकर किस प्रकार समाज को जागरूक करती है। इस दौरान सत्य भारती स्कूल की छात्राओं ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे लड़कियों को स्कूल भेजें और उन्हें लड़कों के समान सम्मान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें