फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में आंधी, गुहला में बरसात, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले भर में शनिवार को धूल भरी आंधी चली। आंधी के बाद शहर में हल्की बारिश भी हुई। दोपहर को कैथल में आंधी से जनजीवन प्रभावित रहा। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


उधर, गुहला में करीब आधे घंटे तक बारिश भी हुई। सड़कों पर कुछ देर के लिए पानी जमा हो गया। कुछ जगह पेड़ भी गिरे हैं। दोपहर के समय हुई हलकी बरसात के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन इसके बाद धूप निकल गई। शाम तक मौसम ठंडा रहा। दिन में तापमान अधिकतम 40.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

पाई में तेज हवाओं ने रास्ते किए जाम, पेड़ गिरे
पाई। क्षेत्र में तेज हवाओं व आंधी की वजह से कई पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। यातायात व आने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जहां एक तरफ तेज हवाओं से लोगों को भारी गर्मी से निजात मिली है, इसके साथ आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।  पाई राजौंद मार्ग, सिसला सिसमोर, सौगल रोड तथा पिलनी रोड पर पेड़ गिरे।
विज्ञापन


जनता का जीना हुआ मुहाल
कलायत। कलायत में दोपहर को तेज आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले करीब 1 पखवाड़े से गर्मी ने जनता का जीना मुहाल किया था। ोपहर करीब 12 बजे तेज आंधी के चलते अंधेरा छा गया। आंधी का वेग इतना प्रचंड था की रेलवे रोड पर स्थित दुकानदारों द्वारा प्रतिष्ठान के आगे लगाए छप्पर उड़ कर इधर उधर हो गए।
कई माह से नालों की सफाई न होने के कारण लोगों व रेलवे रोड के दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालों की सफाई न होने के कारण जहां ये गंदे पानी से भरे है।

पानी का निकास न होता देख दुकानदारों ने स्वयं नालों में पड़ी गंदगी को हटाने का प्रयास किया। लोगों का कहना है कि नालों की सफाई दुरुस्त रखना पालिका प्रशासन का कार्य है, ऐसे में अगर कोई व्यक्ति नालों में गंदगी डाल इसे अवरुद्ध करता है। तो उसके खिलाफ पालिका द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें