फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड में चोरी का सामान बरामद कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चोरी के मामले में दो दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपी को चोरीशुदा सामान बरामद कर शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। उसके पास से चोरी के रुपयों से खरीदा गया 70 हजार रुपये का मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ कैथल की टीम ने चोरी के मामले में 28 वर्षीय आरोपी डिफेंस कालोनी कैथल निवासी विकाश उर्फ विक्की लंबू को गिरफ्तार किया था। दो दिन के रिमांड पर उसे लेकर पूछताछ की गई तो पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस पीआरओ प्रदीप नैन ने बताया कि गोबिंद कालौनी कैथल निवासी अनिल कुमार पर इस संबंध में केस दर्ज किया था। उसने बताया था कि सात मई की सुबह वह काम से बाहर निकला। इस बीच उसकी पत्नी किसी काम से घर में ताला लगाकर चली गई।
इसके बाद जब उसकी लड़की स्कूल से लौटी तो उसे घर का मेन गेट का ताला टूटा मिला। इसके बाद लौटकर जब हमने सामान चेक किया तो चोरी का पता चला। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने विकास को दबोचा। रिमांड पर पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से पांच तोले सोना, 250 ग्राम चांदी तथा चोरी के रुपयों से खरीदा गया मोबाइल बरामद किया गया। इसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये है। शुक्रवार को रिमांड अवधि खत्म होने उपरांत आरोपी विकाश को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें