फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मकान का ताला तोड़ चुराया सामान

Mon, 26 Aug 2024 03:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव जडौला से चोर एक मकान का ताला तोड़कर उसमें से लाखों रुपये का सामान चुरा कर ले गए। जडौला निवासी प्रवीण कुमार ने ढांड थाना में दी शिकायत में बताया कि 21 अगस्त को चोर उसके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी नकदी तथा सोने व चांदी के जेवरात चुरा कर ले गए। चुराए गए सम्मान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जोगेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेतों में से हजारों रुपये के बिजली के तार चोरी वहीं, चोरी के दूसरे मामले में किठाना के विक्रम सिंह ने राजौंद थाना में दी शिकायत में बताया कि चोर 24 अगस्त की रात को उसकी, ईश्वर सिंह जोगिक्रिर, विक्रम सिंह और प्रेम सिंह के खेतों में से हजारों रुपये के बिजली के तार व अन्य सामान चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 45 हजार रुपये है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें