कैथल। पटियाला रोड चीका की एक फैक्टरी से चोर लाखों रुपये का सामान चुरा कर ले गए। चीका के राकेश कुमार ने चीका पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि वह पटियाला रोड चीका पर फैक्ट्री चलाते हैं। आरोप है कि 18 दिसंबर की रात को कर उसकी फैक्ट्री में घुसकर वहां पर रख ट्राली के जेक, डाले व अन्य लोहे का सामान चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 2,50000 रुपए बताई गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
मारपीट में एक घायल, प्राथमिकी दर्ज
कैथल। थाना ढांड पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव साकरा के महावीर ने ढांड पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे महेंद्र नामक व्यक्ति ने उसके साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में आरोपी मौके से भाग गया। मुख्य सिपाही नरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद