कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगौंध में शहीद सिपाही गुरदीप सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन जिला कैथल के एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर गांव अंगोध में अमर शहीद वीर योद्धा की प्रतिमा का अनावरण 52 साल के बाद हुआ और साथ ही स्वतंत्रता दिवस मनाया गया सर्वोच्च बलिदानी ने अपना बलिदान पांच मई 1972 को छम सेक्टर जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान सेना से लोहा लेते हुए दिया। इनकी कुर्बानी को बुलाया नहीं जा सकता। प्रतिमा का अनावरण सरदार स्वर्ण सिंह, सरदार मस्तान सिंह, जिला परिषद सदस्य सरदार जंग सिंह और सरपंच गुरताज सिंह वडैच ने मिलकर किया। स्कूल प्राचार्य धर्मपाल सिंह व सरपंच वडैच ने बताया कि ये स्मारक हमारे स्कूल एवं गांव की धरोहर बना गई है। संवाद