फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल एसवाईएल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मन करे: झिंडा

Sun, 13 Nov 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
jhinda - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल हर रोज अखबारों व टीवी चैनलों पर बयान देते हैं कि हरियाणा प्रदेश पंजाब का छोटा भाई है, अगर बादल हरियाणा को अपना छोटा भाई मानते हैं तो पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसवाईएल मुद्दे को लेकर सुनाए गए फैसले का स्वागत करें। वे शनिवार को यहां गुरुद्वारा साहिब श्री छटी व नौंवी पातशाही में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मसले पर तो प्रकाश सिंह बादल कहते हैं कि पंजाब हरियाणा का बड़ा भाई है। परंतु पानी के मसले पर बादल साहब छोटे भाई को भूल जाते हैं। बादल यह साफ करें कि वह हरियाणा को छोटा भाई मानते हैं या नहीं। झिंडा ने कहा कि बादल पंजाब में कुर्सी हथियाने के लिए राजनीतिक आंसू बहाकर हरियाणा के सिखों को गुमराह कर रहे हैं। अगर पंजाब की बादल सरकार ने हरियाणा में बस रहे सिखों के हितों के बारे में कोई सही फैसला ना लिया तो हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हरियाणा की खाप पंचायतों व किसान यूनियनों के साथ मिलकर एसवाईएल नहर की खुदाई करने का कार्य शुरू करेगी। साथ ही पंजाब हरियाणा सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा और पंजाब के किसी भी वाहन को हरियाणा व दिल्ली में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने पंजाब के कांग्रेस पार्टी के नेताओं से भी अपील की है कि एसवाईएल नहर पर राजनीति बंद करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सिख लीडर जोकि शिरोमणि अकाली दल बादल के साथ जुड़े हुए हैं, वह पंजाब के मुख्यमंत्री को उनके बनते पानी का हक देने को कहें। पंजाब में अगले कुछ समय में होने वाली विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा की किसी भी पार्टी का कोई भी नेता प्रचार के लिए नहीं जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें