फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरेंद्र सिंह ने माफी नहीं मांगीं तो कैथल में नहीं देंगे घुसने, दिखाएंगे काले झंडे : रतन लाल

Fri, 16 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज में रोष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह द्वारा सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रमेश कौशिक पर की गई टिप्पणी पर कैथल में भी ब्राह्मण समाज में रोष है। ब्राह्मण समाज ने इस मुद्दे पर बैठक का आयोजन कर कहा कि यदि बीरेंद्र सिंह ने माफी नहीं मांगी तो उन्हें कैथल में नहीं घुसने देंगे और उन्हें काले झंडे दिखाएंगे।
विज्ञापन


ब्रह्म कल्याण समिति के प्रधान रतन लाल शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी अशोभनीय ही नहीं असहनीय है। उन्होंने यदि सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण समाज से माफी नहीं मांगी तो वे उन्हें कैथल में नहीं घुसने देंगे। अगर बीरेंद्र सिंह बिना माफी मांगें कैथल में घुसे तो उन्हें समाज द्वारा काले झंडे दिखाए जाएंगे। केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह की इस तरह की सार्वजनिक टिप्पणी करना पूरे समाज की बेइज्जती करना है।

भाजपा की रैली में सार्वजनिक मंचों पर इस तरह के अपशब्द कहना केंद्रीय इस्पात मंत्री की ओच्छी मानसिकता को दर्शाता है। सीएम बनने के सपनों में वे किसी को कुछ भी कह देते हैं। कभी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ललकारते हैं तो अब सांसदों को भी अपशब्द कहने से नहीं चूक रहे हैं। इससे लगता है कि केंद्रीय मंत्री मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।
विज्ञापन


अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के जिला प्रधान रणधीर साघन ने कहा कि चोर दरवाजे से सरकार में आए बीरेंद्र सिंह जनता द्वारा चुने गए सांसद रमेश कौशिक के प्रति गलत शब्द का प्रयोग किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री न बनने के कारण उन्हें कई प्रकार के रोग हो चुके हैं। रणधीर ने कहा कि अगर वे वास्तव में ही नेता हैं तो वो चुनाव जीतकर जनता के बीच आए।

समिति के पूर्व प्रधान कृष्ण कौशिक व कोषाध्यक्ष सतबीर थुआ ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद कौशिक के प्रति इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी की वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को एक लिखित शिकायत करेंगे। इस मौके पर उनके साथ समिति के महासचिव महीपाल कौशिक, परमात्मा राय कौशिक, सतबीर शर्मा नारनौंद, अशोक माजरा नंदकरण, डा. सहीराम सहित समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें