फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरोही स्कूल के विद्यार्थियों के वीडियो का राज्य स्तर पर चयन

Fri, 24 Mar 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग के विद्यार्थियों के वीडियो का विद्या अमृत महोत्सव वीडियो प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ वीडियो में चयन हुआ है। हिंदी प्राध्यापक डॉ विजय चावला ने बताया कि दीक्षा पोर्टल पर इसे 31 दिसंबर तक अपलोड करना था। नौवीं के हिमांशु ने हिंदी व्याकरण के पांच उप-विषयों पर हिंदी खेल तैयार किए थे। काजल व खुशी ने अंग्रेजी विषय के डिजिटल खेल तैयार किए थे। विद्यार्थियों ने डिजिटल इंटरेक्टिव भूल भुलैया खेल, बैलून पॉप करने का खेल, एयरप्लेन गेम, ऑनलाइन क्विज का खेल तैयार कर विद्यार्थियों का आकलन भी किया था। विद्यालय में विद्यार्थियों के डिजिटल खेलों की एक वीडियो तैयार की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें