फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला, संस्कृति और संस्कारों का अनूठा संगम है राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव : महीपाल ढांडा

विज्ञापन
- विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा। व
विज्ञापन
कैथल। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव कला, संस्कृति और संस्कारों का अनूठा संगम है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ उन्हें प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। इसलिए बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें कौशलयुक्त और संस्कारवान नागरिक बनाना शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री आर्यन इंटरनेशनल स्कूल कैथल में हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की तैयारी और प्रदर्शन का स्तर इतना बेहतर है कि निर्णायकों के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान का चयन करना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और कला से शानदार प्रस्तुतियां दी हैं। इसके पीछे शिक्षकों का समर्पण और मार्गदर्शन है।

ढांडा ने कहा कि देश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी युवा है। यह भारत की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवाओं को उनकी रुचि और प्रतिभा के अनुसार अवसर देकर कौशलयुक्त बनाया जाए तो देश हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। कोई विज्ञान और गणित में बेहतर होता है तो कोई नृत्य, संगीत, अभिनय और अन्य कलाओं में अपनी पहचान बना सकता है। शिक्षकों को प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता पहचानकर उसे आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए।
विज्ञापन


दूसरे दिन 560 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
उत्सव के दूसरे दिन कक्षा 9 से 12 आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। समूह नृत्य में 273, एकल नृत्य में 50, रागनी में 32 और अभिनय में 205 विद्यार्थियों सहित कुल 560 प्रतिभागियों ने कला का प्रदर्शन किया।

हरियाणवी संस्कृति की प्रदर्शनी का किया अवलोकन
इससे पहले शिक्षा मंत्री ने हरियाणवी संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यार्थियों की ओर से तैयार कलाकृतियों की सराहना की और पारंपरिक चूरमे का स्वाद भी चखा। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा, उप जिला शिक्षा अधिकारी जय भगवान, करण सिंह पूनिया, सेवाराम सीकरी, डीएमएस छतरपाल, डीपीसी राजेंद्र आजाद, मंच संचालक भूपेंद्र सिंह, दलीप सिंह, प्रदीप कुमार, डॉ. सरिता, सुषमा चौधरी और स्कूल निदेशक प्रद्युम्न सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।

- विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा। व

- विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा। व

- विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा। व

- विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा। व

- विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा। व

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें