फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता कल से

Thu, 05 Feb 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में 6 फरवरी वीरवार से स्टेट लेवल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता पुरुष खिलाड़ियों के लिए आयोजित होगी, जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 फरवरी निर्धारित की गई थी, जिसके बाद अब किसी भी खिलाड़ी का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 3100 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि द्वितीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 2100 रुपये नकद ईनाम मिलेगा। इसके साथ ही विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। लायंस क्लब के प्रधान प्रवेश बंसल ने बताया कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता है, इसलिए इसमें प्रदेशभर के अनुभवी और उभरते हुए खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने और अपना खेल निखारने का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें