शहर के कई हिस्सों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
यहां-यहां अव्यवस्था का आलम
छात्रावास रोड, महेश चौक, अमरगढ़ गामड़ी, बैंक कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, करनाल रोड, नानकपुरी कॉलोनी, राम नगर, ऋषि नगर, खुराना रोड, नेहरू गार्डन, पटेल नगर, जलंधरिया मोहल्ला, पुराना बस स्टेंड पर गंदगी के ढेर लगे हुए है। गंदगी के ढेरों के कारण लोगों इन स्थानों से निकलना मुश्किल हो गया है।
फलों की रेहड़ियों से फैल रही गंदगी
शहर वासी मोहन लाल, विजय बोहत, दीपक, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार सैनी, अनुज कुमार, बिटटू क्योड़क, पुनीत कुमार, अमन शर्मा, शेखर कुमार, दीपक, धर्मबीर सैनी, योगेश कुमार ने बताया कि शहर लगे गंदगी के ढेरों के कारण मच्छर व मक्खियों की भरमार है। गंदगी के ढेरों से बहुत गंदी बदबू आती है। जिसके कारण वहां से निकलना मुश्किल हो रहा है।
शहर वासियों ने बताया कि कूडे़दान कूडे़ से भर जाते लेकिन कई दिनों तक इसे तक नहीं उठाया जाता। उन्होंने बताया कि हल्की बरसात के दिनों और गंदगी के कारण वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। शहर की अधिकतर सड़कों का यही हाल है। करनाल रोड, छात्रा वास रोड लगे गंदगी ढेरों के कारणा दुकानदारों में भी काफी रोष है। दुकानदार अशोक कुमार, संदीप कुमार गोयल, भारत सिंह, मनोज कुमार ने बताया महेश चौक पर करीब 50 फलों व सब्जियों की रेहड़ियां लगती हैं। रेहड़ी संचालक फलों व सब्जियों के बचे अवशेषों का महेश चौक पर डालते है। गंदे फलों व सब्जियों के कारण उनमें से दुर्गंध आने लगती है। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को मुंह पर पकड़ा लेकर निकलना
पड़ता है।
पूरे शहर में रात्रि सफाई शुरू करवाए जाने की मांग
शहरवासी निशांत, राजेश, रामकुमार, अशोक कुमार ने कहा कि चंदाना गेट, पुराने अशोका सिनेमा रोड, प्रताप गेट सहित पूरे शहर में रात्रि सफाई व्यवस्था शुरू करवाई जाए, ताकि शहर में से गंदगी साफ होती रहे।