फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मार्किट कमेटी के कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
मार्केट कमेटी के सामने नारेबाजी करते किसान। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मंडी के मार्केट कमेटी के कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। उसी कड़ी में कैथल मार्केट कार्यालय पर धरना दिया गया। इसमें किसान सभा से जिला प्रधान जसबीर सिंह धर्मपाल भुना सुरेन्द्र सिंह सतपाल सिंह किठाना आदि शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा की किसान विरोधी नीतियों के कारण परेशान हो रहे हैं। धान की फसल मंडी में आने से मंडी पूरी तरह भर चुकी है, यहां तक कि फसल सड़कों व खेतों में पड़ी हुई है। सरकार ने खरीद को समय पर शुरू नहीं किया जिससे यह परेशानी हो रही है। किसानों को पोर्टल में उलझा कर रख दिया है। नमी के नाम पर किसानों की फसल को न्यूनतम मूल्य से 200-300 रुपये कम में खरीदा जा रहा है। जिला संयोजक महेंद्र सिंह ने कहा कि अगर सरकार की ओर से किसानों की मांग को पूरा नहीं किया तो 23 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें