फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्टाफ की समस्या विकट, यात्री हो रहे बेटिकट

Wed, 29 Nov 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रेलवे स्टेशन पर बने टिकट काउंटर पर स्टाफ की कमी होने के कारण यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। यह समस्या सुबह के समय अधिक होती है। दरअसल, तब स्टेशन पर एक साथ दो रेल गाड़ियां आ जाती हैं। कई बार यात्रियों को टिकट न मिलने की स्थिति में मजबूरन बेटिकट यात्रा करनी पड़ती है।

रेल यात्री कल्याण समिति सहित अन्य यात्रियों ने इस समस्या के समाधान की मांग की है। उनकी मांग है कि यहां पर टिकट के लिए दो काउंटर बनाकर दो ही कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई जानी चाहिए। वहीं, एक ही काउंटर होने के कारण आरक्षण करवाने वाले यात्रियों के लिए यह खिड़की केवल दो घंटे तक ही खुल पाती है। यह दोपहर 12 से दो बजे तक खुलती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस समय कैथल रेलवे स्टेशन पर एक इंटरसिटी, एक एक्सप्रेस और चार यात्री रेल गाड़ी चलाई जा रही हैं।

यात्री पुनीत शाडिल्य, सुनील और रवि ने बताया कि कैथल के रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए केवल एक ही काउंटर बनाया है। ऐसी स्थिति में कई बार यात्रियों को या तो मजबूरन बेटिकट यात्रा करनी पड़ती या फिर किसी अगले स्टेशन से टिकट लेना पड़ता है। ऐसे में उनके गाड़ी के छूटने का भय रहता है। स्टेशन पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


इस समय कैथल में यह चल रही हैं रेल

इस समय कैथल में छह रेल गाड़ियां चल रही हैं। इसमें एक दौलतपुर-साबरमती इंटरसिटी एक्सप्रेस, कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस और चार रेलगाडिय़ां जींद से कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली चल रही है। वहीं, कोरोना के समय बंद हुई दोपहर के समय चलने वाली यात्री रेलगाड़ी अभी तक शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें