फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राज्य स्तरीय कुश्ती स्पर्धा में श्रीति ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 21 Oct 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में 19 से 21 अक्तूबर तक आयोजित की जा रही 56वीं राज्यस्तरीय अंडर 11 स्कूली खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर कैथल के खिलाडिय़ों ने एक स्वर्ण व दो कांस्य जीते हैं। इस जीत पर जिले में खुशी की लहर है। कुश्ती के खेल इंचार्ज कोच सुरेंद्र धारीवाल व कोच जस्सू सहित अन्य सदस्यों ने विजेता खिलाडिय़ों ने बधाई दी।
विज्ञापन

कुश्ती के खेल इंचार्ज कोच सुरेंद्र धारीवाल ने बताया कि रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसमें कैथल जिले के 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें नौ लड़के व नौ लड़कियां शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन किया। वहीं, लड़कियों में गांव बालू की खिलाड़ी श्रीति ने 32 किलोभार वर्ग में खेलते हुए जींद की खिलाड़ी को हराकर प्रथम स्थान किया और स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ गांव हजवाना की खिलाड़ी, खुशी ने 28 किलोभार में खेलते हुए कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, लडक़ों में गांव रोहेड़ा के खिलाड़ी खुशप्रीत ने 24 किलोभार वर्ग में खेलते हुए कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें