फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

०ेल महाकुंभ में विजेता रही फुटबॉल टीम के खिलाडिय़ों ने की पूरी टीम को स्टेट के लिए चयनित करने की मांग, जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खेल महाकुंभ में प्रथम रही गांव टयोंठा की टीम के खिलाड़ियों ने खेल आयोजकों और अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। टीम के खिलाड़ियों ने कहा कि उनकी टीम कई बार जिले में दूसरे स्थान पर रह चुकी है, लेकिन उनमें से किसी भी योग्य खिलाड़ी को आज तक प्रदेश की टीम में शामिल नहीं किया गया। टयोंठा फुटबॉल टीम के कैप्टन मलकीत सिंह, उत्तम राणा, आजाद सिंह, राजवीर, निहाल सिंह, अरविंद कुमार, अंकुश व जगबीर ने बताया कि इस बार उनकी टीम प्रथम आई है। ऐसे में उनकी मांग थी कि टीम के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित किया जाए, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें जवाब दिया कि राज्य स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन वे खुद करेंगे। इस पर खिलाड़ियों ने कहा कि उनकी टीम के सभी खिलाड़ी पूरी तरह से प्रशिक्षित हैं, ऐसे में अगर राज्य स्तरीय टीम के लिए उनके अलावा दूसरे खिलाड़ियों को लिया जाता है, तो उनकी टीम भी दूसरे खिलाड़ियों की वजह से हार जाएगी। ऐसा करके उनके साथ अधिकारी मनमानी कर दर हे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी टीम के खिलाड़ी खुद चयनित करेंगे। मलकीत ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को भी शिकायत की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अधिकारियों ने सोमवार को राज्य स्तर के खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने की बात कही है। उस लिस्ट में अगर उनकी टीम के नाम नहीं आए तो वे डीसी को शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

स्टेडियम में बने गड्ढों को लेकर जताया रोष
खिलाड़ियों ने गांव खानपुर स्टेडियम में खेल मैदान में फैली बदहाली को लेकर भी रोष जताया। उन्होंने कहा कि खेल मैदान में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। अगर इनके कारण किसी खिलाड़ी को चोट लग जाए तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। उन्होंने मांग की कि आगामी प्रतियोगिताओं को देखते हुए स्टेडियम में सुविधाएं सही की जाएं। सफाई व अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जाएं।
नियमों के अनुसार ही किया जाएगा खिलाड़ियों का चयन
जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल ने कहा कि खेल विभाग के नियमों के अनुसार स्टेट टीम के लिए खिलाडिय़ों का उनके अच्छे प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाता है। जबकि खेल महाकुंभ में विजेता रही टीम के खिलाड़ी पूरी टीम को स्टेट के लिए भेजने की मांग कर रहे थे। टीम का चयन खिलाड़ियों की योग्यता के अनुसार होगा। इस संबंध में विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खानपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों को हर प्रकार की खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। अगर वहां पर कोई खामी है तो उसे जल्द दूर करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें