छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चीका नर्सरी के छात्रों ने 13 स्वर्ण पदक सहित कुल 25 पदक जीत गुहला क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोच सतनाम सिंह ने बताया कि इसके अलावा सोनीपत में आयोजित की गई सीनियर वर्ग की हरियाणा राज्य खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए चीका नर्सरी के छात्र अमन ओलख ने 400 मीटर रेस में दूसरा स्थान व रिंकू ने 800 मीटर रेस में दूसरा स्थान प्राप्त कर हलका का नाम रोशन किया है। खेल कोच सतनाम सिंह ने बताया कि इस खेल नर्सरी मेें लगभग 150 बच्चे खेलों का प्रशिक्षण ले रहे है जो कड़ा अभ्यास कर अन्य खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेते हैं। सतनाम सिंह ने प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को बधाई दे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।