फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेल किट संदर्शिका डिजिटल ई-बुक तैयार

Tue, 13 May 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरोही स्कूल ग्योंग में हिंदी भाषा खेल किट संदर्शिका डिजिटल ई-बुक तैयार की गई है। राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रुपरेखा 2022 में वर्णित पंचकोशीय ज्ञान जिसमें अन्नमय कोष, प्राणमय कोश, मनोमय कोष, विज्ञानमय कोष व आनंदमय कोष की अवधारणाओं को ध्यान में रखते हुए डिजिटल ई-बुक में विभिन्न खेल-गतिविधियां तैयार की गई हैं।

इस डिजिटल ई-बुक में लैंग्वेज बोर्ड गेम्स(लूड़ो का खेल,पासे का खेल,सांप सीढ़ी का खेल तथा शब्द पहिए का खेल कार्ड पिटारा, वर्ण, अक्षर व चित्रों वाले पासे खेल पिटारा,के साथ-साथ पठन कार्ड का खेल,स्टोरी कार्ड्स का खेल,स्टिक पपेट का खेल आदि उन्नीस भाषायी खेल शामिल किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी विद्यार्थियों का कक्षा में न्यायसंगत समावेशन करते हुए इसका मुख्य उद्देश्य खेल गतिविधियों के माध्यम से समग्र विकास हो।
विज्ञापन


डॉ. चावला ने बताया कि उन्होंने हिंदी भाषा खेल किट संदर्शिका डिजिटल ई-बुक को शिक्षकों को निःशुल्क प्रदान किया है। उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पावला में कार्यरत अध्यापक दिनेश वर्मा ने उनसे हाल ही में हिंदी भाषा खेल किट संदर्शिका डिजिटल ई-बुक की प्रति मांगी थी।
विज्ञापन


अध्यापक की ओर से कक्षा में खेलों के डिजाइन प्रिंट करवा कर विद्यार्थियों का न्यायसंगत समावेशन करते हुए उनके भाषायी कौशलों का विकास किया जा रहा है। डॉ विजय चावला ने उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के राजकीय

प्राथमिक विद्यालय पावला में कार्यरत अध्यापक दिनेश वर्मा का दिल से आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें