फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुराना का छोरा करेगा आस्ट्रेलिया कबड्डी टीम का नेतृत्व

Sat, 01 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
राज कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 खुराना गांव के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राज कुमार कबड्डी में अपना परचम लहराया हुआ है। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी में अपना नाम करने के बाद अब वह गुजरात में होने वाले प्रो कबड्डी विश्व कप में आस्ट्रेलिया की टीम का नेतृत्व करेंगे। राज कुमार के भतीजे कर्ण सिंह मलिक ने बताया कि राज कुमार ने गांव में रहते हुए कबड्डी खेल को अपनाया था। गांव से शुरू कर उन्होंने जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में नाम कमाया और अपने परिवार व गांव का नाम रोशन किया। कर्ण ने बताया कि राज कुमार ने दसवीं तक की शिक्षा गांव खुराना के स्कूल से ही प्राप्त की। इसके बाद स्नातक तक की पढ़ाई भारत में करने के बाद वह उच्च शिक्षा के लिए 2008 में आस्ट्रेलिया चले गए। वहां पर जाकर भी उनका कबड्डी प्रेम कम नहीं हुआ। वहां पर उन्होंने कबड्डी की टीम में अपना स्थान बनाया और इससे पूर्व पंजाब में आयोजित विश्व कबड्डी कप में भी उन्होंने आस्ट्रेलिया की टीम के साथ भाग लिया। अब वह गुजरात में 7 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक होने वाले प्रो कबड्डी विश्व कप में आस्ट्रेलिया की टीम का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें