फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में कैथल ने मारी बाजी

Fri, 21 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
दांव आजमाते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव खानपुर के गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में चल रही पंचायती राज तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप सिंह ने विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अंतिम दिन की प्रतियोगिता में सभी खेलों के फाइनल मुकाबले हुए। इनमें से कई मुकाबले काफी रोमांचक भी रहे। एसपी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। जिसकी बदौलत हम अपनी शरीर को फिट रखने के साथ-साथ कई मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन सुखविंद्र कौर, वाईस चेयरमैन मुनीष कठवाड़, जिला खेल अधिकारी जसवंत सिह, जिला खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी जितेंद्र अहलावत, कोच विजय सहित सभी खंडों के बीडीपीओ सहित खिलाड़ी मौजूद रहे ।
विज्ञापन


खेल प्रतियोगिता के दौरान मुकाबलों में सर्कल कबड्डी पुरुषों में कैथल प्रथम, चीका द्वितीय, नेशनल कबड्डी में पूंडरी ने प्रथम, राजौंद ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि महिलाओं की रस्साकसी में कलायत पहले और राजौंद दूसरे स्थान पर रहा। जबकि वॉलीबाल में कैथल और पूंडरी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें पूंडरी ने रोमांचक जीत हासिल की। डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में गुहला ब्लाक के अमृतपाल प्रथम, कैथल ब्लाक से विशाल द्वितीय और  महिला वर्ग में  कैथल ब्लाक की सुदेश, राजौंद ब्लॉक से ज्योति द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें