फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांच की टीम के सिर बंधा जीत का सेहरा

Tue, 06 Sep 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
जोर आजमाते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैथल रोड पर स्थित गोगा पीर पर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मजार पर पूजा अर्चना कर माथा टेका और अपने सुखमय जीवन की कामना की। श्रद्धालुओं द्वारा गोगा पीर की महिमा का गुणगान किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री हरि ओम संस्था विशाल भंडारा लगाया गया। भंडारे से पूर्व हवन यज्ञ किया गया। जिसमें लोगों ने आहुति डाल कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से समस्त ग्रामीणों के सहयोग से युवा कबड्डी क्लब ढांड द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर की 40 टीमों ने भाग लिया और हार जीत के लिए कड़ा संघर्ष किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी थी।

प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में ढांड थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने शिरकत की और खिलाड़ियों से परिचय कर उनका हौसला बढ़ाया। गांव कुराड की टीम को मूदंड़ी टीम ने हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य मुकाबले में गांव सांच की टीम ने मूदंड़ी की टीम को हराया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार व दूसरे स्थान पर आने वाली टीम 7100 रुपये व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका रमेश शर्मा, श्रीपाल राणा व श्रीमुख ने निभाई। इस मौके पर क्लब के प्रधान लाखा पहलवान, कमेटी सदस्य ऋषिपाल, वकील गुर्जर, जयभगवान, अजय कुमार, पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें