राजौंद। सेरधा के महिला राजकीय कॉलेज में सतबीर सिंह टेका मेमोरियल खेल प्रतियोगिता 15 अगस्त को होगी। इस खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर, 400 मीटर और 1600 मीटर दौड़ करवाई जाएंगी। इसके अलावा 40 से 50 वर्ष की आयु के लिए 100 मीटर मीटर दौड़ करवाई जाएंगी जबकि 50 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग लोगों के लिए 100 मीटर दौड़ करवाईं जाएगी। 14 वर्षीय आयु वर्ग में 100 मीटर लड़कियों की ओपन दौड़ करवाई जाएगी। 14 वर्ष की आयु वर्ग में लड़कियों की फुटबॉल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 14 वर्षीय नेशनल कबड्डी 14 वर्ष करवाई जाएगी। अशोक कुमार सेरधा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। प्रत्येक प्रतियोगिता में 2100 रुपये प्रथम व 1100 रुपये द्वितीय इनाम दिया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड या वोटर कार्ड साथ लेकर आना होगा। संवाद