53 कैथल। एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीएवी स्कूल के खिलाड़ी। स
डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी का उत्कृष्ट प्रदर्शन
पूंडरी। मधुबन में आयोजित हुई एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। प्राचार्या साधना बख्शी ने शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दी। शारीरिक शिक्षिका कोमल ने बताया कि अंडर-14, 17 व अंडर- 19 आयुवर्ग लड़कों व लड़कियों की प्रतियोगिता में 17 स्वर्ण पदक, तीन रजत व तीन कांस्य पदक हासिल किए। डीएवी क्लस्टर स्तरीय अंडर-14 आयुवर्ग योगा प्रतियोगिता में योगा प्रतिभागियों ने क्लस्टर स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। इस मौके पर शारीरिक प्राध्यापक सुशील कुमार, कोमल, दिलबाग व अमित वालिया आदि मौजूद रहे। संवाद