फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में जगदीश व हरजीत बने विजेता

Sun, 02 Oct 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार को जिला खेल संघ द्वारा जूडो व बाक्सिंग की खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन खेल स्टेडियम भागल में किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी राजेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर बाक्सिंग के 52 किलो भार वर्ग में करवाए गए मुकाबले में खरकड़ा गांव के जगदीश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से 62 किलो भार वर्ग के मुकाबले में हरजीत सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों विजेता खिलाडिय़ों को 2100 रुपये प्रत्येक को इनाम स्वरूप दिया गया। आज आयोजित किए गए जूडो के मुकाबले में भूना के गुरप्रीत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरप्रीत सिंह को भी 2100 रुपये का नकद इनाम दे सम्मानित किया गया। बच्चों की जीत पर उनके कोच बलदेव जगत ने उन्हें बधाई दी है। कोच बलदेव जगत ने बताया कि आज विजेता रहे तीनों खिलाडिय़ों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है और व जिला पर 7 व 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें